नवरात्र, रंग-बिरंगी रोशनी और डीजे की धुन... देर रात तक थिरके लोग; नोएडा में गरबा और डांडिया की धूम
नोएडा की सेक्टर-सोसाइटियों में नवरात्र के मौके पर गरबा और डांडिया नाइट की धूम देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे की धुन और पारंपरिक परिधानों में सजे निवासी उत्सव के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर उत्साह है। सेक्टर स्थित आरजी रेजीडेंसी और सिलिकॉन सिटी में बृहस्पतिवार को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगीत की धुन पर गरबा व डांडिया किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 11:34 IST
नवरात्र, रंग-बिरंगी रोशनी और डीजे की धुन देर रात तक थिरके लोग; नोएडा में गरबा और डांडिया की धूम #SubahSamachar
