गोंडा में मुख्य अभियंता बोले- पीक ऑवर में कम बिजली खर्च करें उपभोक्ता
गोंडा में देवीपाटन जोन के पावर कार्पोरेशन मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने उपभोक्ताओं से पीक ऑवर में कम बिजली खर्च करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले महीनों में करीब चार बार आंधी-बारिश से बिजली विभाग की मुश्किलें बढ़ी है। करीब साढ़े तीन हजार विद्युत खंभे टूटे हैं। साथ ही ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में आपूर्ति सामान्य करा दी गई है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता पीक ऑवर में कम से कम उपकरणों का इस्तेमाल करेंगे तो विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आएगी। साथ ही सुचारू रूप से आपूर्ति की जा सकेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 15:21 IST
गोंडा में मुख्य अभियंता बोले- पीक ऑवर में कम बिजली खर्च करें उपभोक्ता #SubahSamachar
