गोंडा में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था

गोंडा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न शिवालयों में देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दुखहरण नाथ मंदिर, खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर, मसकनवा के पाटेश्वर नाथ मंदिर पतिजिया बुजुर्ग, तिलेश्वर नाथ मंदिर तेजपुर, चूल्हेश्वर महादेव शिव परसा, सोहिला शिव मंदिर, स्वामी नारायण छपिया मंदिर, ब्रह्म बाबा स्थान सहित क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष तथा घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही और शहद से जलाभिषेक किया। वहीं गन्ने की गेड़ी, भांग, धतूरा, पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। क्षेत्र के महमूदपुर सहित कई स्थानों पर 24 घंटे “ॐ नमः शिवाय” महामंत्र जाप का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 09:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गोंडा में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था #SubahSamachar