गोंडा में ग्राम पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

गोंडा में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी ग्राम पंचायत सचिवों ने झंझरी ब्लॉक कार्यालय के सामने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी 10 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र मिश्र को सौंपा। प्रदर्शन ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कनौजिया के नेतृत्व में जारी है। रमेश कनौजिया ने बताया कि सरकार द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों से बिना कोई अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए, उनके निजी मोबाइल और सिम के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी ली जा रही है। इससे सचिवों में आक्रोश व्याप्त है। सचिव अपने मूल दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उनके ऊपर अन्य विभागों के कई गैर-विभागीय कार्यों का दबाव बना दिया गया है। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी लाल बहादुर सिंह, अरुण सिंह, मुकेश राव, खेमराज वर्मा, रोहित, जितेंद्र, दीपक श्रीवास्तव, शबाना परवीन, अनुपमा सिंह, अपर्णा सिंह, अरुणिमा वर्मा, कुसुम वर्मा सहित अन्य सचिव मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 05, 2025, 17:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गोंडा में ग्राम पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन #SubahSamachar