यमुनानगर: छछरौली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 914 ग्राम अफीम सहित चार तस्कर गिरफ्तार
यमुनानगर जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 914 ग्राम अफीम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई अफीम की बाजार में कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अफीम की बड़ी खेप लेकर छछरौली क्षेत्र में पहुंचने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने तिकोनी चौक पर नाकाबंदी की। इस दौरान बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले नादरा और तूफान अफीम की खेप लेकर पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि यह अफीम व्यासपुर और रामपुर कंबोयान के रहने वाले जुल्फिकार और प्रमिला को देने के लिए लाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी जुल्फिकार के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य महिला आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में डीएसपी राजीव मिगलानी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की इस तरह की बड़ी खेत पड़ी जाना बहुत बड़ी कामयाबी है क्योंकि इससे युवाओं में भी नशापन पाएगा और देश की जड़े भी कमजोर होगी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 10:32 IST
यमुनानगर: छछरौली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 914 ग्राम अफीम सहित चार तस्कर गिरफ्तार #SubahSamachar
