Shahjahanpur: दो करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर में पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर तकरीबन दो करोड़ रुपये की कर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार, फर्जी दस्तावेज, सात फोन, दस बिल्टी बुक, गाड़ियों के विवरण के रजिस्टर बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और शामली के निवासी हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गिरोह के लोग स्क्रैप से लदी 200 से 250 गाड़ियों को फर्जी दस्तावेज से पास करा चुके हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 11:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shahjahanpur: दो करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार #SubahSamachar