नोएडा के सेक्टर-57 चौराहे का बदलेगा स्वरूप, 40 लाख की लागत से लगेंगे फौव्वारे और सजेगी हरियाली

नोएडा शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शामिल सेक्टर-57 चौराहे की तस्वीर बदलेगी। नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने चौराहे को हरियाली से सजाने और फौव्वारे लगाने की योजना बनाई है। करीब 40 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि अगले तीन महने में काम पूरे हो जाएंगे। यह काम सौंदर्यीकरण से जुड़े हुए होंगे। उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि किनारे के जो डिवाइडर हैं उन पर अलग-अलग आकृतियों के साथ फौव्वारे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही डिवाइडर के ऊपर ही हरियाली बढ़ाने वाले पौधे व घास लगाई जाएगी। सेक्टर-54 मोड़ डिवाइडर पर यह काम शुरू करवा दिया गया है। इस पर एक बच्ची की आकृति छाते के साथ बनवाई गई है। फौव्वारा चालू होने पर छाते पर पानी गिरेगा। साथ ही सेक्टर-56, 22, 57 की तरफ के डिवाइडर की हरियाली को संवारने के साथ विकसित किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नोएडा के सेक्टर-57 चौराहे का बदलेगा स्वरूप, 40 लाख की लागत से लगेंगे फौव्वारे और सजेगी हरियाली #SubahSamachar