पठानकोट में मंत्री ने रखा था खेल स्टेडियम का नींव पत्थर, दो दिन बाद ही गायब

पठानकोट जिले के विधानसभा हलका भोआ के पांच गांव में बनाए जा रहे स्टेडियम के नींव पत्थर कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क ने बीते रविवार को रखे थे। इनमें गांव कटारूचक्क, गोबिंदसर, सिहोड़ा कलां, चक्क धारीवाल और डेरा बाबा बसंतपुरी में पंजाब सरकार के नाम के नींव पत्थर लगाए। इन सभी नींव पत्थरों वाली जगह पर खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जाना है जो लोगों को जल्द ही समर्पित होने हैं लेकिन गांव सिहोड़ा कलां में रखे सरकारी नींव पत्थर को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। मंत्री लाल चंद जैसे ही गांव सिहोड़ा कलां में खेल स्टेडियम के निर्माण में नींव पत्थर लगा उद्घाटन कर गए तो पीछे से किसी ने नींव पत्थर वाली जगह को तोड़ वहां से नींव पत्थर चुरा लिया। हालांकि स्थानीय लोगों की मानें तो नींव पत्थर कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है और कुछ का कहना था कि हो सकता है नींव पत्थर वाली दीवार गिर गई हो और नींव पत्थर कहीं रखा हो। मंत्री लाल चंद ने उद्घाटन के बाद कहा था कि रविवार जहां जहां नींव पत्थर लगाया रखा गया है वहां प्रत्येक खेल स्टेडियम के निर्माण में 30 लाख खर्च होंगे। जबकि सभी गांव में बनने वाले करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से विधानसभा हलके में भोआ के 30 गांव में खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। हालांकि इस नींव पत्थर के गायब हो जाने पर किसी ने पुलिस को भी सूचित नहीं किया। दूसरी तरफ, जब इस मामले संबंधी थाना तारागढ़ के प्रभारी अंग्रेज सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि सरकारी नींव पत्थर चोरी होने और दीवार टूटने का मामला उनके ध्यान में नहीं आया। अगर कोई इस नींव पत्थर को चुरा ले गया है तो उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फोटो : 02 रविवार को मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा पठानकोट के गांव सिहोड़ा कलां में खेल स्टेडियम के निर्माण लिए नींव पत्थर लगा उद्घाटन करते हुए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2025, 20:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पठानकोट में मंत्री ने रखा था खेल स्टेडियम का नींव पत्थर, दो दिन बाद ही गायब #SubahSamachar