ग्राम सचिवालय के पास बने कूड़ा निस्तारण केंद्र से उठ रही दुर्गंध, ग्रामीण परेशान; VIDEO

बरहनी विकासखंड के भैंसऊर गांव में ग्राम सचिवालय के पास बने कूड़ा निस्तारण केंद्र से उठ रही दुर्गंध के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सचिवालय के निकट प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है, जिससे वहां आने वाले बच्चों, कर्मचारियों तथा ग्रामीणों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीण चौथी गुप्ता, मंगू यादव, सोहन, राजेंद्र, मीता और गोपाल शुक्ला ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र से लगातार दुर्गंध फैलने के कारण ग्राम सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों, फरियाद लेकर आने वाले लोगों तथा राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी बदबू के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र को आबादी और सार्वजनिक संस्थानों से दूर स्थापित किया जाना चाहिए था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से केंद्र को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ग्राम सचिवालय के पास बने कूड़ा निस्तारण केंद्र से उठ रही दुर्गंध, ग्रामीण परेशान; VIDEO #SubahSamachar