फतेहाबाद के टोहाना में सात दिवसीय अलविदा तनाव शिविर का पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने किया शुभारम्भ
शहर के सपड़ा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में 7 दिवसीय अलविदा तनाव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर इंदौर से सीएस( तनाव मुक्ति विशेषज्ञ) बीके पूनम बहन पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, टोहाना रत्न डॉ शिव सचदेवा, भाजपा नेता बलदेव सैनी, बीके विजय भाई, विजया बहन ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। इस दौरान बहन पूनम ने कहा कि तनाव का मुख्य कारण रात को सोने से पहले तक मोबाइल का प्रयोग, सुबह उठते ही मोबाइल का प्रयोग शुरू करना, टीवी देखना, नकारात्मक विचार और देरी से उठना भी है। उन्होंने कहा कि हमें रोजाना सोने से एक घंटा पहले मोबाइल छोड़ देना चाहिए, ब्रह्मूहर्त में उठना चाहिए जिसके बाद लगातार 21 दिन तक रोजाना 108 बार ये अभ्यास करे आप तनाव मुक्त हो जाएंगे। बहन ने बताया कि उनका करीबन 30 साल का अनुभव जिसके चलते वो कहती है कि रोजाना सुबह पहले अभ्यास करे कि मै तनाव मुक्त हूँ, मै बहुत सुखी हूँ, मै बहुत धनवान हूं, मेरे सभी से संबंध बहुत मधुर है। ऐसे सकारात्मक विचार जीवन में लाए तो तनाव पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि तनाव मुक्त शिविर के पहले दिन बहुत अच्छा अनुभव हुआ है, बहन पूनम ने बताया कि सकारात्मक विचार मन में लाने से तनाव से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि वे खुद ब्रह्मकुमारीज के माउंट आबू मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय कैंप में गए थे जहां काफी कुछ सीखने को मिलता है। इंसान को महत्वकांक्षाएं तो रखनी चाहिए क्योंकि जो परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए जरूरी है लेकिन अति महत्वकांक्षाएं रखना ठीक नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 09:52 IST
फतेहाबाद के टोहाना में सात दिवसीय अलविदा तनाव शिविर का पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने किया शुभारम्भ #SubahSamachar
