गिट्टी लदे मिनी ट्रक को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, VIDEO

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को चंद्रप्रभा रेंज के शिकारगंज क्षेत्र में चलाये गये अभियान के दौरान उचेहरा पेट्रोल पंप के पास गिट्टी से लदी एक मिनी ट्रक अधिकारियों ने पकड़ लिया। वाहन चालक के पास परमिट और आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। चंद्रप्रभा वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दुबे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने मिनी ट्रक को मौके पर पकड़कर वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की है। चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे ने कहा मिनी ट्रक को शिकारगंज चौकी लाकर सुरक्षित खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन व परिवहन को किसी भी कीमत पर छोडा नहीं जाएगा, उन्होंने बताया की रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान में डिप्टी रेंजर आनंद दुबे उप क्षेत्रीय वनाधिकारी सच्चिदानंद वन दरोगा रिशु चौबे राम आशीष मनदीप कुमार वनरक्षक शिवबक्स सिंह यशवंत सिंह मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 03, 2025, 20:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गिट्टी लदे मिनी ट्रक को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, VIDEO #SubahSamachar