यात्रियों की सुविधा के मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा का 16 से 28 तक होगा संचालन, नारनौल में करेगी ठहराव
रेलवे ने यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ( प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा 16 से 28 फरवरी तक (13 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा 16 से 28 फरवरी तक (13 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 07 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 11:59 IST
यात्रियों की सुविधा के मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा का 16 से 28 तक होगा संचालन, नारनौल में करेगी ठहराव #SubahSamachar
