अमृतसर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत निकाली पदयात्रा
अमृतसर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत सैंकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पदयात्रा में भाग लिया। इस पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद एवं पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक, पंजाब भाजपा उपाध्यक्षा मोना जैसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. हरविंदर संधू तथा भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा पार्षद श्रुति विज ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। सभी उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को देश की महिलाओं के लिए मील का पत्थर बताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:37 IST
अमृतसर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत निकाली पदयात्रा #SubahSamachar
