VIDEO: पहली बार वोट डालने पहुंचे मतदाताओं ने रोजगार और शिक्षा सुधार को बताया मुख्य मुद्दा
विधान परिषद (एमएलसी) स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जहां युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार स्नातक चुनाव में भाग ले रहे युवा मतदाता रोहित कुमार ने बताया कि उन्होंने पहली बार एमएलसी (स्नातक) चुनाव में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए भविष्य में कुछ बेहतर और सकारात्मक बदलाव हो, इसी सोच के साथ उन्होंने अपना वोट डाला है। वहीं मतदान करने पहुंचे एक अन्य मतदाता ने बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व स्नातक करने के बावजूद उन्हें पहली बार इस चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। उन्होंने इसका श्रेय प्रशासनिक जागरूकता अभियान को दिया। मतदाताओं ने प्रत्याशियों की कार्यशैली और उनके घोषणापत्रों पर सवाल उठाए। मतदाता ने कहा कि किसी भी प्रत्याशी का घोषणापत्र या विजन स्पष्ट नहीं है। प्रत्याशी केवल अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं, लेकिन कोई भी यह खुलकर नहीं बता रहा कि शिक्षकों और स्नातकों के कौन से मुद्दे उठाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 15:54 IST
VIDEO: पहली बार वोट डालने पहुंचे मतदाताओं ने रोजगार और शिक्षा सुधार को बताया मुख्य मुद्दा #SubahSamachar
