VIDEO: फिरोजाबाद की जहरीली हुई हवा...दोपहर 11 बजे के बाद भी छाई रही धुंध, अस्थमा और सांस रोगियों पर संकट

फिरोजाबाद। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (यूआई) बुधवार को 185 के पार पहुंच गया, जिसके कारण सुबह से लेकर दोपहर 11 बजे तक घनी धुंध छाई रही। प्रदूषण के इस स्तर ने अस्थमा और सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। मेडिकल कॉलेज में ऐसे कई मरीज पहुंचे जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन लगाकर राहत दी। फिजिशियन डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि हवा में मौजूद सूक्ष्म धूलकण और प्रदूषक तत्व श्वसन तंत्र को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं। ऐसे मौसम में अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें, मास्क का उपयोग करें और पानी का अधिक सेवन करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2025, 14:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: फिरोजाबाद की जहरीली हुई हवादोपहर 11 बजे के बाद भी छाई रही धुंध, अस्थमा और सांस रोगियों पर संकट #SubahSamachar