VIDEO: फिरोजाबाद पुलिस ने नुक्कड़ नाटक से बढ़ाई सड़क सुरक्षा जागरूकता

फिरोजाबाद जिले में बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इसके अलावा बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद और सोंथरा चौराहा, सिरसागंज पर नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्र/छात्राओं और आम जनमानस को पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल सहायता, महिला पीआरवी, नाईट स्कॉर्ट एवं सवेरा योजना जैसी आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, महिला संबंधित अपराधों और साइबर अपराधों की स्थिति में 112 पर तुरंत कॉल करने के लिए प्रेरित किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 14, 2025, 12:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: फिरोजाबाद पुलिस ने नुक्कड़ नाटक से बढ़ाई सड़क सुरक्षा जागरूकता #SubahSamachar