बठिंडा में विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से एक घायल
बठिंडा के गांव गुरुसर सेनेवाला में बुधवार सुबह फायरिंग में टीटू नामक व्यक्ति पेट में गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। थाना पुलिस को घटना का पता ही नहीं चला। अस्पताल में घायल के बेटे गोपी ने बताया कि उसके पिता अपनी बुआ को कोटकपूरा से लेकर आए हुए थे। उसने आरोप लगाया कि कोटकपूरा का रहने वाला राजा फरीदकोट पुलिस के साथ आज सुबह उनके घर आया और उनके पिता की बुआ को ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर राजा ने उसके पिता पर गोलियां चला दी। एक गोली उसके पिता के पेट में लगी। उसने बताया कि उन्होंने पुलिस को 112 नंबर पर फोन भी किया लेकिन पुलिस नहीं आई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं एसपी डी जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 09:58 IST
बठिंडा में विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से एक घायल #SubahSamachar
