VIDEO: आगरा में जूता गोदाम में लगी आग, लपटों को देख मच गई अफरातफरी; लाखों का नुकसान

आगरा के बल्केश्वर स्थित शू गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल माैके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। बल्केश्वर में निखिल गुप्ता और सजल गुप्ता का शू का गोदाम है। पहली और दूसरी मंजिल पर माल भरा हुआ है। तीसरी मंजिल पर सजल गुप्ता का परिवार रहता है। सजल गुप्ता की पत्नी और दोनों बच्चे नानी के घर गए हुए थे। गोदाम पर सिर्फ एक कर्मचारी था।सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गोदाम की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। लपटों को देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। दमकल माैके पर पहुंच गई। शाम तक आग बुझने के बाद भी धुआं जारी रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 17:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: आगरा में जूता गोदाम में लगी आग, लपटों को देख मच गई अफरातफरी; लाखों का नुकसान #SubahSamachar