हिसार में डाबड़ा चौक पर घर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

डाबड़ा चौक स्थित एक घर में आज सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। नागौरी गेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सुखसागर ने बताया कि सुबह 10:00 बजे पहली मंजिल पर शेड के नीचे रखे सामान में अचानक आग लग गई। आग देखकर उसका भतीजा चिल्लाया तो वह पानी की बाल्टी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन पानी डालते ही आग बुझाने की बजाय और बढ़ गई। शेड पर लगाई गई फैब्रिक शीट ने भी आग पकड़ ली। इस पर उन्होंने घर के सभी सदस्यों को तुरंत बाहर निकाला। इसी बीच डायल 112 की टीम और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सुखसागर ने बताया कि इस घटना में घर और उनके ऑफिस में लगे तीन एसी जल गए। इसके अलावा अलमारी और अन्य सामान भी जल गया। आज किस वजह से लगी, अभी इसका पता नहीं चल सका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 13:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हिसार में डाबड़ा चौक पर घर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू #SubahSamachar