फतेहाबाद के टोहाना में प्लास्टिक गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

गांव दमकोरा से जमालपुर रोड पर बने एक प्लास्टिक के गोदाम में बिजली की तारो में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की लेबर ने भी कार्य किया है। गोदाम मालिक मनोहर लाल ने बताया कि उसके पास सुबह करीबन 6 बजे फोन आया कि आग लग चुकी है जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया तो विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। इस आग से उसके गोदाम में रखा करीबन पांच लाख का नुकसान हो गया है। इस आग का कारण बिजली की तारो में शॉर्ट सर्किट है जिससे यह नुकसान हुआ हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 11, 2025, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद के टोहाना में प्लास्टिक गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू #SubahSamachar