बुलंदशहर: गली में सीसीटीवी लगाने आपस में भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल

बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के पीरजादगान मोहल्ले में स्थित गली में सीसीटीवी लगाने पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। पीरजादगान मोहल्ला निवासी सलीम ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला वाहिद से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। कई बार वाहिद के परिवार के लोग उनके साथ गाली गलौज व मारपीट कर चुके हैं। ऐसे में सुरक्षा के तौर पर सलीम ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी लगवा लिए, जिससे आपराधिक घटना बचाव हो सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 14:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बुलंदशहर: गली में सीसीटीवी लगाने आपस में भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल #SubahSamachar