करनाल कर्ण स्टेडियम में तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन, अंडर-14 और अंडर-17 खिलाडियों ने दिखाया अपना दम
करनाल कर्ण स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों के लिए एक शानदार तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अलग अलग जिले के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इस पूरे टूर्नामेंट का मुख्य फोकस युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है, जिसमें मुख्य रूप से अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाडियों ने हिस्सा लिया कोच राजकुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर फेंसिंग खेल को लोकप्रिय बनाना और भविष्य के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चैंपियंस की खोज करना है। अंडर-14 और अंडर-17 कैटेगरी के इन मुकाबलों से न सिर्फ बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि उन्हें अपनी तकनीक को सुधारने का भी शानदार मौका मिलेगा। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 11:51 IST
करनाल कर्ण स्टेडियम में तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन, अंडर-14 और अंडर-17 खिलाडियों ने दिखाया अपना दम #SubahSamachar
