VIDEO: चंदौली में नीलगाय के आतंक से किसान परेशान
चंदौली जिले में ताराजीवनपुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं व बंदरों के आतंक के बाद अब किसानों के लिए नीलगाय मुसीबत बन चुकी है। झुंड में पहुंचकर नीलगाय फसल रौंदकर बर्बाद कर दे रही है। किसानों ने जिला प्रशासन से नीलगायों से छुटकारा दिलाने की मांग की है। क्षेत्र के गंगा किनारे सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों नीलगाय के झुंड ने आतंक मचा रखा है। किसान अपने खेतों की रखवाली करने के बावजूद वे खडी फसल को रौंद दे रही हैं। इनपर रोक लगाने और इन्हें पकड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। गंगा के किनारे बसे रौना, कुरहना, कैली, भूपौली, डेरवा कला, जमुनीपुर, खर्दीपुर, महरखा, बसनी, टडिया सहित अन्य गांव के किसानों ने नीलगायों से फसलों को बचाने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 10:45 IST
VIDEO: चंदौली में नीलगाय के आतंक से किसान परेशान #SubahSamachar
