कुरुक्षेत्र में सड़कों पर उतरेंगे किसान, सीएम आवास का करेंगे घेराव
विभिन्न मांगों को लेकर किसान आज सड़कों पर उतरेंगे। 10 किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास पर पड़ाव डाले जाने का एलान किया है। किसान पिपली स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में एग्जिट होना शुरू हो गए हैं जहां से वे मुख्यमंत्री आवास सेक्टर-3 की ओर कूच करेंगे। किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मुख्यमंत्री आवास के आस-पास भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया। किसान पहले ताऊ देवीलाल पार्क में बैठक करेंगे इसके बाद ही हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना होंगे। किसानों के इस प्रदर्शन से भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट फिलहाल दूरी बनाए हुए है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 09:27 IST
कुरुक्षेत्र में सड़कों पर उतरेंगे किसान, सीएम आवास का करेंगे घेराव #SubahSamachar
