मंडी में गेहूं लेकर आए किसान का माला पहना कर स्वागत

मंडी में सबसे पहले गेहूं लेकर आए किसान गौतम सिंह को मंडी इंस्पेक्टर ने माला पहना कर स्वागत किया। किसान को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। मंडी इंस्पेक्टर यश बंसल और विवेक कुमार ने बताया कि उप मंडी स्थल पर गेहूं खरीद केंद्र बनाया गया है। इस बार ऊपर से ये निर्देश प्राप्त हुए कि मंडी समिति में जो किसान सबसे पहले गेहूं लेकर आए, उसका शानदार सम्मान होना चाहिए। जिससे किसान गेहूं लाने के लिए प्रेरित हों। बुधवार को चकनवाला गांव निवासी किसान गौतम सिंह गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए। किसान का गेहूं तौलने से पहले किसान को माला पहनाई गई। इसके बाद मिठाई खिलाकर किसान स्वागत किया। किसान अन्नदाता है। वह देश का पेट भरता है।इसलिए किसान को सम्मानित किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 15:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मंडी में गेहूं लेकर आए किसान का माला पहना कर स्वागत #SubahSamachar