Video: सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले, सुपर आठ में में पहुंची ये टीम
चौगान मैदान में चल रही सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता में लव ब्रदर स्पार्टनस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ई से सुपर आठ में प्रवेश कर लिया। क्वालिफाई मुकाबले में टीम ने महादेव स्ट्राइकर को एकतरफा मुकाबले में हराकर प्रतियोगिता में विजेता बनने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। महादेव स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 68 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लव ब्रदर स्पार्टनस की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए मात्र चार ओवर में जीत हासिल कर ली। टीम की जीत के नायक राहुल रहे, जिन्होंने 12 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में कई चौके-छक्के शामिल रहे। वहीं विनय असवाल ने 9 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:23 IST
Video: सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले, सुपर आठ में में पहुंची ये टीम #SubahSamachar
