अमृतसर में एक्साइज विभाग की गाड़ी से हादसा, वाल्मीकि समाज ने दिया अल्टीमेटम

मजीठा रोड पर एक्साइज विभाग की गाड़ी की टक्कर से एक परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि विभाग की गाड़ी गलत दिशा से आकर मोटरसाइकिल सवार परिवार से टकराई। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि वाहन मालिकों ने पुलिस कार्रवाई न कराने की शर्त पर इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया था और करीब एक लाख तीस हजार रुपये जमा भी कराए थे। अब इलाज का खर्च तीन से चार लाख रुपये तक पहुंचने पर आरोपित शेष राशि देने से मुकर रहे हैं। परिवार ने दबाव और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक सुमित कालिया समेत विभिन्न संगठनों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अमृतसर में एक्साइज विभाग की गाड़ी से हादसा, वाल्मीकि समाज ने दिया अल्टीमेटम #SubahSamachar