टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम की हार के बाद भी नोएडा की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान
नोएडा। किसी भी विश्व कप का अंत केवल ट्रॉफी जीतने या हारने से नहीं होता। कई बार हार भी ऐसी विरासत छोड़ जाती है, जो आने वाली पीढ़ियों के सपनों को दिशा देती है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप का खिताब भले अपने नाम नहीं कर सकी, लेकिन इस अभियान ने देशभर की लाखों बेटियों की तरह नोएडा की युवा क्रिकेटरों के भीतर भी एक नया विश्वास जगाया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अब उनके लिए दूर का सपना नहीं, बल्कि मेहनत और निरंतरता से हासिल किया जा सकने वाला लक्ष्य है। नोएडा में पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट का ग्राफ लगातार ऊपर गया है। शहर की सेक्टर 73 स्थित यादव पब्लिक स्कूल क्रिकेट मैदान, सेक्टर 34 स्थित बिलबोंग क्रिकेट मैदान, सेक्टर 131 स्थित एमबीएम क्रिकेट मैदान, सेक्टर 135 स्थित शहीद भगत सिंह क्रिकेट मैदान में पहले जहां लड़कियों की संख्या गिनी-चुनी होती थी, वहीं अब दर्जनों बालिकाएं नियमित नेट्स पर पसीना बहा रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 21:03 IST
टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम की हार के बाद भी नोएडा की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान #SubahSamachar
