जेसीबी से नाली तक हटाया गया अतिक्रमण

नगर के मुख्य बाजार में सड़क के दोनों तरफ पटरियों तक दुकानदारों ने कब्जा कर लिया था। ऐसे में हर समय जाम हर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। लोग जाम में फंस घंटों लेट हो जाते हैं।अतिक्रमण हटवाने के लिए अधिवक्ता प्रदीप पांडेय ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी क्रम में एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे कर्मचारियों ने नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ लखु मोड़ से चनुकी मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ़ नाली के उपर तक लगे टीन शेड को जेसीबी की मदद से हटाया गया।अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम आगे आगे चल रही थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 07, 2025, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जेसीबी से नाली तक हटाया गया अतिक्रमण #SubahSamachar