जीरा पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, एक गैंगस्टर गोली लगने से जख्मी

जीरा हलके के ब्लाक मक्खू में एक जून को हुई करियाना दुकानदार गुरचरण सिंह गाबा की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हत्या में शामिल दो बदमाशों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार निवासी रूपबास, भरतपुर (राजस्थान) और राहुल महावर निवासी अनंतपुरा, कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है। फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि मक्खू में एक जून को दो बदमाशों ने करियाना दुकानदार गुरचरण सिंह गाबा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस उक्त आरोपियों को जम्मू-कश्मीर से पकड़ कर लाई थी। आरोपियों की पहचान विष्णु व राहुल वासी राजस्थान के तौर पर हुई थी। रविवार रात पुलिस उक्त बदमाशों की निशानदेही पर राजस्थान नहर के किनारे हथियार बरामद करने गई थी। जब हथियार दिखाने आरोपी गए तो आरोपी विष्णु ने एकदम पिस्तौल उठा कर पुलिस पर गोली दाग कर भागने लगा तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से विष्णु जख्मी हो गया। अस्पताल में भर्ती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 04:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जीरा पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, एक गैंगस्टर गोली लगने से जख्मी #SubahSamachar