Rudrapur: कौशल विकास व सेवायोजन विभाग की ओर से लगाया गया रोजगार मेला, 123 को मिला रोजगार

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की 30 से अधिक कंपनियों की ओर से स्टॉल लगाए गए। मेले में 1129 युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन किया। इसके सापेक्ष 655 युवाओं को कंपनी प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। इस प्रक्रिया के बाद 123 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया। रोजगार पाकर जहां युवाओं के चेहरे खिले दिखे, वहीं चयनित नहीं वाले युवाओं के चेहरे उदास थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2025, 13:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Rudrapur: कौशल विकास व सेवायोजन विभाग की ओर से लगाया गया रोजगार मेला, 123 को मिला रोजगार #SubahSamachar