नारनौल में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से की नारेबाजी
जनस्वास्थ्य विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार के कर्मचारियों काे वेतन नहीं मिलने पर शुक्रवार को कार्यालय में नारेबाजी की। इसको लेकर एक दिन पहले यूनियन कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा था जिसमें कहा गया था कि अगर वीरवार शाम तक वेतन नहीं मिलता है तो शुक्रवार को कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला तो शुक्रवार सुबह जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में नारेबाजी करनी शुरू कर दी है। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के जिला प्रधान रमेशचंद ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार के कर्मचारियों का वेतन प्रमुख अभियंता के निर्देश के अनुसार सात तारीख तक वेतन मिल जाना चाहिए था परंतु अब तक नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। जिला प्रधान ने कहा कि दिवाली पर्व पर वेतन नहीं मिलने से सभी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2025, 15:41 IST
नारनौल में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से की नारेबाजी #SubahSamachar
