पठानकोट डीसी कांप्लेक्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पठानकोट के डीसी कांप्लेक्स कर्मचारियों की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तक रोष प्रदर्शन किया गया। आधा दिन कर्मचारियों ने कमकाज ठप रख सरकार खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले एक पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी की ओर से यूनियन के सूबा प्रधान को हिरासत में लेने और उनके साथ बदसलूकी करने के रोष में उन्हें प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पकड़े गए अमृतधारी साथी को जल्द रिहाना किया गया तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा जिसे निकालने वाले परिणामों की जिम्मेदारी सरकार और जिला प्रशासन की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 13:40 IST
पठानकोट डीसी कांप्लेक्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी #SubahSamachar
