भाजपा विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने बड़ी ब्राह्मणा में 20 लाख की नाली परियोजना का शुभारंभ किया
भाजपा विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने म्युनिसिपल कमेटी बड़ी ब्राह्मणा की वार्ड न: 4 और 5 के अंतर्गत लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाली निर्माण परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद, कमेटी के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना मेरी प्राथमिकता है। नाली निर्माण से स्थानीय लोगों को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और बारिश का पानी सुचारू रूप से निकासी हो सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।स्थानीय निवासियों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस कार्य से लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहतर बनेगी।इस मौके पर भाजपा सीनियर नेता जय राम, मेंबर दिशा मानिक साढ़ौतरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़ी ब्राह्मणा सुशील सिंह, पूर्व चेयरमैन बच्चन
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 06, 2025, 18:28 IST
भाजपा विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने बड़ी ब्राह्मणा में 20 लाख की नाली परियोजना का शुभारंभ किया #SubahSamachar
