वाराणसी में डीसीएम की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत ; video

वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के सुद्धिपुर बाईपास पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाबतपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार आम लदी डीसीएम की चपेट में आने से हटिया (बसकडा) निवासी 65 वर्षीय छेदी लाल प्रजापति उर्फ घुरे लाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद 35 वर्षीय बेटा काशी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह 4 बजे रोजी-रोटी के लिए पिता-पुत्र घर से निकले थे। मृतक के भाई भैया लाल ने बताया कि छेदीलाल प्रजापति दुकानों पर मिट्टी के कुल्हड़ बेचने का काम करते थे। रोज की तरह सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे वह अपने बेटे काशी के साथ कुल्हड़ लेकर दुकानदारों को देने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 12:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


वाराणसी में डीसीएम की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत ; video #SubahSamachar