एएलसी बिल्डिंग पर चढ़ा युवक और चिल्लाने लगा, कहा- काम के लिए मांग रहे रिश्वत

मुरादाबाद के डिप्टी लेबर कमिश्नर ऑफिस में मंगलवार को अचानक हड़कंप मच गया। जब एक युवक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनते ही ऑफिस के कर्मचारी बाहर की ओर दौड़ पड़े। सभी ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। युवक का आरोप था कि उसके काम के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। उसका कहना था कि अधिकारी सरकार के आदेशों का पालन नहीं करते और फाइल के लिए उसे इधर-उधर दौड़ाया जा रहा है। उसने यह भी कहा कि अगर उसके मरने से किसी को लाभ मिलता, तो वह वह भी कर देता।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 04, 2025, 19:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


एएलसी बिल्डिंग पर चढ़ा युवक और चिल्लाने लगा, कहा- काम के लिए मांग रहे रिश्वत #SubahSamachar