नारनौल में खड़ी इको गाड़ी में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

शहर के मोहल्ला पुरानी सराय में बुधवार देर रात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक इको गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए और गाड़ी मालिक पूर्ण सैनी को सूचना दी। पूर्ण सैनी ने बाहर आकर देखा तो गाड़ी के आगे, पीछे और दोनों साइड के शीशे टूटे हुए थे। बदमाशों ने डंडों और रॉड से वार कर गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी की वीडियो बनाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित को थाने में शिकायत देने के लिए कहा है। पीड़ित का कहना है कि मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि उन्हें रंजिश के चलते वारदात किए जाने का शक है, जिसकी शिकायत पुलिस को दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 13:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल में खड़ी इको गाड़ी में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी #SubahSamachar