फिरोजपुर में प्रॉपर्टी डीलर के घर ईडी की छापेमारी, जांच जारी
फिरोजपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार सुबह छापेमारी की। जानकारी के अनुसार संबंधित व्यक्ति रेडीमेड कपड़ों की दुकान भी चलाता है और प्लॉट काटकर जमीन बेचने का काम करता था। आरोप है कि उसने कई लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। इसी मामले में ईडी की टीम ने उसके घर पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 13:58 IST
फिरोजपुर में प्रॉपर्टी डीलर के घर ईडी की छापेमारी, जांच जारी #SubahSamachar
