पठानकोट में ईडी की रेड
पठानकोट के हलका भोआ के गांव तारागढ़ के पूर्व सरपंच और प्रॉपर्टी डीलर के घर सहित सीमावर्ती क्षेत्र के अलग-अलग क्रशरों पर ईडी ने दबिश दी है। नरोट जैमल सिंह में स्थित क्रशर यूनिट्स, सैली रोड के क्रशर कारोबारी और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ईडी की रेड का पता चलते ही अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। ईडी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के साथ यह कार्रवाई की है। हालांकि, रेड संबंधी किसी भी ईडी अधिकारी ने कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान संबंधित जगहों से दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच करते हुए कुछ दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। रेड की खबर फैलते ही इलाके में चर्चाओं का माहौल बन गया। पठानकोट में कुल पांच स्थानों पर ईडी की रेड चल रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 13:58 IST
पठानकोट में ईडी की रेड #SubahSamachar
