कठुआ पुलिस का बड़ा एक्शन: नशा तस्कर की 3.5 करोड़ की संपत्ति अटैच
कठुआ पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने हरपाल सिंह उर्फ बलोची की करीब 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया है। इसके साथ ही संबंधित प्लॉट पर पुलिस द्वारा नोटिस भी चस्पा किया गया है। इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय रविंद्र सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 12:44 IST
कठुआ पुलिस का बड़ा एक्शन: नशा तस्कर की 3.5 करोड़ की संपत्ति अटैच #SubahSamachar
