झज्जर: नशा मुक्ति झज्जर मिशन का हुआ शुभारंभ, 6 जनवरी तक चलेगा अभियान

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अध्यक्ष अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से नशा मुक्त झज्जर मिशन का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 6 जनवरी तक चलाया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव विशाल ने बताया कि अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों व आमजन को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों, गावो व स्कूलों में नशा मुक्ति हरियाणा मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में रविवार को पैनल अधिवक्ता सुविधा व पैरा लीगल वॉलेंटियर्स सरोज देवी ने गांव ढराणा में जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। अधिवक्ता सुविधा ने वहां इकट्ठे हुए व्यक्तियों को नशे की परिभाषा से लेकर उसके प्रकार प्रतिबंध और चेतावनी युक्त नशों के बारे में बताया। उन्होंने विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि भारत में वर्ष 1985 में एनडीपीएस एक्ट अर्थात नारकोटिक्स ड्रग्स एवं साइक फास्ट्रेक सब्सटेंस एक्ट लागू किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत होने वाले अपराध पर कठोर दंड का प्रावधान है। नशे को मनुष्य के लिए घातक माना गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 07, 2025, 16:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झज्जर: नशा मुक्ति झज्जर मिशन का हुआ शुभारंभ, 6 जनवरी तक चलेगा अभियान #SubahSamachar