फतेहाबाद: चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज हुए परेशान
नागरिक अस्पताल में दो दिवसीय चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह से हड़ताल पर हैं जिससे ओपीडी के साथ-साथ ऑपरेशन भी प्रभावित होंगे। मरीज शमशेर ने बताया कि वह अस्पताल में खांसी की दवाई लेने के लिए आया था लेकिन कोई जांच नहीं की जा रही जिससे वे परेशान हो रहे हैं। वहीं, महिला मरीज ने बताया कि वह कान की दवाई लेने के लिए आई थी लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल के कारण समस्या हो रही है। जानकारी के अनुसार, राज्य के डॉक्टर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एस.एम.ओ.) की सीधी भर्ती रोकने की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और स्वास्थ्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ हुई बैठकों में हालांकि सीधे एस. एम. ओ. की भर्ती नहीं किए जाने पर सहमति बन चुकी है लेकिन एश्योर्ड करियर प्रोमोशन (ए.सी.पी.) पर पेंच फंसा हुआ है। सरकारी डॉक्टरो के अनुसार उन्हें केंद्र के समान 4 ए.सी.पी. (4, 9, 13 और 20 साल की सेवा) पर प्रदान की जानी चाहिए। एसोसिएशन के टोहाना प्रधान डा. ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक पूर्व घोषित हड़ताल से पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। सरकार नहीं मानी तो 10 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। टोटल 12 मेडिकल ऑफिसर है जिसमें बच्चों के, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन डॉ ऋतु, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ भी हड़ताल पर है। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ ममता, एनएचएम में डॉ अंकिता कार्य कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 08, 2025, 10:49 IST
फतेहाबाद: चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज हुए परेशान #SubahSamachar
