शाहजहांपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, समूह लोकनृत्य में जीजीआईसी ने मारी बाजी

शाहजहांपुर में युवा कल्याण विभाग की ओर से जनपदस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर पुरस्कार जीते। समूह लोकगीत में जीजीआईसी की टीम विजेता रही। जीएफ कॉलेज की टीम उपविजेता रही। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। समूह लोकनृत्य में जीएफ कॉलेज प्रथम, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की टीम उपविजेता रही। डिक्लेमेशन में हर्ष पांडेय प्रथम, अनन्या वर्मा द्वितीय, मोहम्मद मनीष तृतीय, कविता लेखन में रचना वर्मा प्रथम, अविरल दीप सिंह द्वितीय, शैलेंद्र सिंह तृतीय रहे। कहानी लेखन में सुबूर प्रतिमा प्रथम, वैष्णवी शुक्ला द्वितीय, विश्व मिश्रा तृतीय रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम प्रभारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर लाकर उनकी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करना है। जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने विचार रखे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 08, 2025, 18:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


शाहजहांपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, समूह लोकनृत्य में जीजीआईसी ने मारी बाजी #SubahSamachar