गुरुग्राम में 23 जुलाई को जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता, 350 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना

गुरुग्राम जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। आगामी 23 जुलाई को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों और अकादमियों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी रोजाना कई घंटे तक मैट पर पसीना बहा रहे हैं। खिलाड़ी फिटनेस, तकनीकी कौशल और नई तकनीकों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। कोचों की देखरेख में सुबह और शाम अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें तकनीक, डिफेंस, बैलेंस और मुकाबले के दौरान रणनीति पर विशेष काम किया जा रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि उनका लक्ष्य जिला प्रतियोगिता में पदक जीतकर राज्य स्तर तक पहुंचना है। प्रशिक्षकों के अनुसार इस बार प्रतियोगिता में लगभग 350 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इसी कारण खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को नई तकनीकों के साथ-साथ मानसिक मजबूती और मैच प्रबंधन के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम में 23 जुलाई को जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता, 350 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना #SubahSamachar