जिला जज व डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, VIDEO
जनपद न्यायाधीश अखिलेश दूबे और जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शनिवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बंदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बंदियों को मुहैया कराई जाए। जेल में निरुद्ध पुरुष, महिला बैरकों में जाकर सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। इसके बाद रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला, पुरुष और किशोर बैरक का निरीक्षण किया। जेल कैंपस में संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद दवाओं के बारे में जानकारी लिया। पेयजल व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई आदि व्यवस्था देखी। मौके पर एएसपी शुभम अग्रवाल आदि रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 17:50 IST
जिला जज व डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, VIDEO #SubahSamachar
