रन फॉर एम्पावरमेंट में महिला शक्ति का प्रदर्शन, आरक्षी बबली ने जीता प्रथम स्थान
मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत अमरोहा पुलिस ने शनिवार को रन फॉर एम्पावरमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता दौड़ को एसपी अमित कुमार आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ की शुरुआत पुलिस लाइन मंडी समिति से हुई और मिनी स्टेडियम गांधी मूर्ति पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान आरक्षी बबली ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि शबनम और ज्योति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 20:54 IST
रन फॉर एम्पावरमेंट में महिला शक्ति का प्रदर्शन, आरक्षी बबली ने जीता प्रथम स्थान #SubahSamachar
