Shahjahanpur: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, अफसरों ने बढ़ाया हौसला

शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तीकरण दिवस पर बुधवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने धूम मचाई। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा व बीएसए दिव्या गुप्ता ने शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों के बीच विभिन्न स्पर्धा कराई गई। सुलेख में स्वास्तिक प्रथम, नक्ष गुप्ता द्वितीय व कावन्या ने तृतीय स्थान पाया। उच्च प्राथमिक स्कूल की सुलेख में माही ने प्रथम, हिहना ने द्वितीय व उदित ने तीसरा मुकाम पाया। रंग भरो प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग पर रितिक प्रथम, सवियार द्वितीय व अशवा तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर मानवेंद्र प्रथम, निहारिका द्वितीय व गौरव ने तृतीय स्थान पाया। गायन में खुशी राठौर प्रथम, नेहा द्वितीय व फरहीन तृतीय रहे। इसके बाद सुलेख, लेमन दौड़, कुर्सी दौड़, छूकर पहचानो प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 03, 2025, 17:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shahjahanpur: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, अफसरों ने बढ़ाया हौसला #SubahSamachar