जर्जर बिल्डिंग खतरे हजार: इलाज की उम्मीद मत रखिए, हस्तिनापुर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय खुद ही बीमार

महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में लोगों को आयुर्वेदिक उपचार देने के लिए भले ही आयुर्वेदिक चिकित्सालय की शुरुआत की गई हो परंतु यहां पर आयुर्वेदिक चिकित्सालय की अपनी बिल्डिंग नहीं है यह मलेरिया विभाग की जर्जर बिल्डिंग में संचालित हो रहा है। सरकार जन-जन को स्वस्थ करने के उद्देश्य से आयुर्वेद को बढ़ावा दे रही है। इसके बाद भी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हस्तिनापुर की बिल्डिंग जर्जर है यहां उपचार करने वालों की जान जोखिम में है जो कभी भी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है। जब स्थानीय लोगों ने भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल से यह बात की तो उन्होंने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सालय की बिल्डिंग की वास्तविक हालात जानी यह बिल्डिंग वास्तव में जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। बिल्डिंग के बारे में पोसवाल ने डॉक्टर खेतन सिंह को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता करके क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आशीर्वाद से नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2025, 19:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जर्जर बिल्डिंग खतरे हजार: इलाज की उम्मीद मत रखिए, हस्तिनापुर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय खुद ही बीमार #SubahSamachar