धर्मसिंहवा वॉलीबाल मैत्री प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के तहत बुधवार को थाना धर्मसिंहवा परिसर में पुलिस और आमजन के बीच एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय, विश्वास और बेहतर संवाद स्थापित करना था। मैच के दौरान पुलिसकर्मियों और स्थानीय युवाओं ने खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन दिखाया। खेल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। 3-1 से पुलिस की टीम विजेता बनी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 18:03 IST
धर्मसिंहवा वॉलीबाल मैत्री प्रतियोगिता का हुआ आयोजन #SubahSamachar
