Dharamshala: तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा के राज्याभिषेक की 86वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य बौद्ध मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा के राज्याभिषेक की 86वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर (त्सुगलाखंग) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और प्रख्यात बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 22 फरवरी 1940 को ल्हासा (तिब्बत) में दलाई लामा का औपचारिक राज्याभिषेक हुआ था। तब से हर साल इस दिन को तिब्बती समुदाय बड़े उत्साह के साथ मनाता है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यातिथि और तिब्बती प्रधानमंत्री ने तिब्बत और भारत का झंडा फहराया। वहीं इस दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 11:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Dharamshala: तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा के राज्याभिषेक की 86वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य बौद्ध मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन #SubahSamachar